






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। गत सरकार द्वारा खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को अब भाजपा सरकार द्वारा पुन: हिंदी मीडियम में कन्वर्ट करने का विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में बनाई गई इंग्लिश मीडियम स्कूल की एसएमसी की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें सर्वसम्मती से सभी ने सरकार के इस निर्णय का विरोध किया एवं स्कूल जारी रखने का प्रस्ताव पारीत किया। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव में पहले से ही 12वीं तक की हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल संचालीत होने की जानकारी देते हुए गांव में एक स्कुल इंग्लिश मीडियम होने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर सरपंच जेठीदेवी भी उपस्थित हुई एवं उन्होने भी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने का विरोध किया। एसएमसी सचिव ममता मीणा ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष भंवरलाल, अभिभावक राजूराम, विजयपाल गोदारा, जयिसंह गोदारा, हंसराज नाई, श्रीराम गोदारा, ओमप्रकाश, मनफूलसिंह, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही व विद्यालय विकास पर चर्चा हुई।



