May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। हरियाली से आच्छादित परिसर, श्रेष्ठ साज सज्जा के साथ सुदंर चित्रकारी वाले क्लास रूम, शिक्षित व एक्स्ट्रा केयरिंग वाली मदर टीचर के साथ रचनात्मक माहौल, ये विद्यालयी शिक्षा का आदर्श रूप कस्बे में सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के श्रेष्ठ व प्रतिष्ठित विद्यालय जयपुर पब्लिक स्कूल में साकार किया गया है। विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए है। ये नन्हें मुन्नों के लिए बेस्ट प्ले स्कूल साबित हो रहा है। मनोविज्ञान एक्सपर्ट की राय से विद्यालय में विश्वस्तरीय क्लासरूम सजाए गए है। प्ले स्कूल का पूरा भवन अलग से तैयार कर दिया गया है व सभी कक्षाकक्ष वातानुकुलित है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में छोटे बच्चों के लिए कई नवाचार किए गए है। स्कूल में प्रकृति के सान्निध्य में खेल आयोजनों के साथ डिजिटल क्लासेस, रचनात्मक गतिविधियां, शिल्प कला प्रतियोगिता के साथ बच्चों के लेसन प्लान बनाए गए है। वार्षिक व साप्ताहिक के साथ दैनिक स्कूली दिनचर्या का प्लान भी सेट कर व्यवस्थित शिक्षण करवाया जाएगा। वहीं बच्चों का मानसिक विकास, सामाजिकता और एकाग्रता के लिए भी विशेष प्रयासों के लिए अलग से फैकल्टी नियुक्त की गई है। घिंटाला ने क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों के बेस्ट चुनने का आग्रह करते हुए बच्चों के प्रवेश से पहले स्कूल परिसर का अवलोकन जरूर करने की अपील की है। जिससे बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर उनका भविष्य सुरक्षित करें।
11वीं व 12वीं के विज्ञान व कला संकाय में प्रवेश प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं के विज्ञान व कला संकाय में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि कक्षा 10वीं की श्रीडूंगरगढ़ टॉपर देने के साथ ही स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान व कला वर्ग में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। अंग्रेजी माध्यम के विषय विशेषज्ञों के साथ श्रेष्ठ शिक्षण करवाया जाने की प्रतिबद्धता के साथ कक्षाएं प्रारंभ हो गई। घिंटाला ने बताया कि बड़े बच्चों के लिए गीत संगीत नृत्य व खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजनों के साथ वार्षिक योजना तैयार की गई है। जिसमें किशोरवय बच्चों को समय समय पर व्यक्तितव विकास, बाहरी वातावरण से समायोजन, सफल भविष्य निर्माण के लिए विभिन्न की कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।