






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। चुनावी सीजन में क्षेत्र में कई बड़ी जनसभाएं होंगी और इसकी शुरुआत आगामी 22 अक्टूबर से हो रही है। यहां आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में यह जनसभा आयोजित होगी। आरएलपी नेता विवेक माचरा ने बताया कि सभा में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ता शामिल होंगे और आरएलपी के राज्य स्तरीय नेता भी साथ रहेंगे। मुकेश जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता संकल्प यात्रा सबसे पहले सरदारशहर मुख्यालय पहुंचेगी। यहां जनसभा का आयोजन सुबह 10:30 बजे होगा। श्रीडूंगरगढ़ में रोड शो व सभा का आयोजन दोपहर 12:05 बजे किया जाएगा। यहां से यात्रा आगे शेरेरा रूणीया बास में पहुंच कर सभा का आयोजन 2:15 बजे, व बीकानेर शहर में रोड़ शो का आयोजन दोपहर 03:45 बजे होगा। यात्रा बरसिंगसर पहुंचेगी और शाम 06:00 बजे सभा का आयोजन होगा। मुकेश जाखड़ ने बताया कि सभा के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा और श्रीडूंगरगढ़ अंचल के एक एक गांव से कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे।




