May 21, 2026
चना-सरसों-गेंहू की खरीद शीघ्र होगी प्रारंभ, रजिस्ट्रेशन होगा ऑनलाइन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2021। जिले में चना, सरसों व गेंहू की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों को समर्थन मूल्य पर कृषि जिंस बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के लिए क्रय विक्रय सहकारी समितियों के 9 सहित 34 खरीद केंद्र बनाए गए है तथा इन केंद्रों पर 90 दिन तक खरीद की जाएगी। राजफेड श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा व एफसीआई खाजूवाला-बीकानेर में कृषि जिंसों की खरीद करेगी। इस बार चना, सरसों, गेंहू का न्यूनतम मूल्य सरकार ने पिछले साल की तुलना में चना 300/- सरसों 200/- गेंहू 25/- रुपए बढ़ाया है। कृषि जिंसों के 2020-2021 का मूल्य- चना 4800/-5100/- , सरसों 4450/-4650/- , गेंहू 1950/-1975/- रुपये होगा।
श्रीडूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी, बापेऊ, सोनियासर के क्रय विक्रय सहकारी समितियों पर कृषि जिंसों की खरीद की जाएगी।