






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ से पुष्करणा समाज के युवाओं ने रविवार को बीकानेर में आयोजित महाकुंभ में भाग लिया और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। पुष्करणा युवक मंडल श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, राज्य मंत्री लक्ष्मण व्यास, बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार, भाजपा नेता जेठानंद व्यास, विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित व महेश व्यास रहें। साहित्यकार मधु आचार्य ने पुष्करणा समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज को प्रगतिपथ पर ले जाने का आह्वान किया। उपाध्याय ने बताया कि समाज में शैक्षणिक जागरूकता, सामाजिक सहायता देने व कार्यक्रमों के आयोजन, युवा को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं, राजनैतिक प्रतिनिधित्व लेने व महिला सशक्तिकरण की योजनाओं पर चर्चा के साथ समाज हित कार्य करने के संकल्प लिए गए है। महाकुंभ में श्रीडूंगरगढ़ से उपाध्याय सहित सुरेंद्र चुरा, रामलाल छंगाणी, श्रवण छंगाणी, इंद्रचंद उपाध्याय, उमेश व्यास, रेवंत छंगाणी, रमेश व्यास, पवन कुमार व्यास, नंदकिशोर छंगाणी, पंकज उपाध्याय, देवकिशन छंगाणी, अभिषेक उपाध्याय, गणेश व्यास, जेठमल चुरा, सूर्यकांत चुरा, अनिल भादानी, संजय उपाध्याय, भैंरू छंगाणी, जय उपाध्याय, मोनू व्यास, ओम जोशी, जीत उपाध्याय, अभिषेक व्यास सहित गांव बिग्गा व लखासर से भी अनेक युवा शामिल हुए।






