






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में एक व्यक्ति ने दो शादियां की और दोनों पत्नियों से हुए बच्चों के बीच रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में एक पत्नी ने अपने पति, सौतन पुत्र और उसकी पुत्रवधू के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवासी पन्नादेवी सांसी ने लिखित रिपोर्ट में अपनी सौतन के पुत्र बिरबल सांसी पर 6 अप्रैल को अनाधिकृत रूप से घर मे घुसने ओर उसकी पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुत्रवधू से छेड़छाड़ करने का उलाहना देने पर पति बुधाराम, आरोपी सौतन पुत्र बीरबल, बीरबल की पत्नी सीमा ने एकराय होकर पीड़िता के साथ लाठियो से मारपीट की। बीचबचाव में आये पीड़िता के सगे पुत्र और पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की ओर पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। इसका परिवाद थाने में दिया तो आरोपी और ज्यादा रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 4 मई की रात को खिड़की में से घर मे तेजाब फेंक दिया। तेजाब के छींटों से परिवार के सदस्य और कपड़े जल गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



