






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। वार्ड 2 में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है। ताल मैदान के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 बूथ बनाए गए है और वार्ड के मतदाताओं की भीड़ लगी है। 9 बजे तक 12.64% मतदान हुआ है। वार्ड के 1542 मतदाता नए पार्षद के चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे और अभी तक 195 ने मतदान कर दिया है। प्रत्याशी एक एक वोट की जुगत करने में जुटे है। यहां निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी सहित पुलिस जाप्ते लगाकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रात भर जागे, शराब बांटने के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 2 में भाजपा के बृजलाल मेघवाल, कांग्रेस के मंगतूराम मेघवाल व माकपा के त्रिलोकचंद नायक के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। तीनों प्रत्याशियों व विधायक गिरधारी लाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की टीमों
ने रातभर जाग कर विजयी वोटों की गणित की जोड़ तोड़ की है। वहीं वार्ड में शराब बांटने के आरोप भी लग रहे है।





