






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। रविवार शाम 5 बजे बाद श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 122 एमएम बरसात हुई है। भारी बरसात से बड़ा नुकसान हुआ है। पूरा शहर जलमग्न हो गया है। आधा दर्जन से अधिक मकान व दीवारें ढह गई है। पूरा शहर अंधेरे में डूबा है व बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। धोलिया रोड पर करीब डेढ़ दर्जन घरों में पानी घुस गया है। मोमासर बास में वाल्मिकी मोहल्ले में भी भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। बिग्गा बास के वार्ड नबंर 24 में इंद्रचंद रेगर के मकान में पानी घुसने से सारा सामान पानी में तैर रहा है। घर के लोग 6 माह के बच्चे को लेकर बाहर खड़े है और मदद का इंतजार कर रहें है। विभिन्न घरों से परेशान लोग जलनिकासी करवाने की लगातार मांग कर रहें है। लोग राहत कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहें है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कस्बे का दौरा किया है व राहत कार्यों का जायजा लिया। वे राजकीय अस्पताल पहुंचे और यहां से अस्पताल परिसर में भरे पानी की निकासी का प्रबंधन करवाया। वहीं मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए जलभराव वाले मकानों के पड़ोसी भी आगे आ रहें है। वे परेशान पड़ोसी के लिए उनके घरों से पानी निकलवाने से लेकर भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी कर रहें है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी 9001040396, जिला सह मंत्री वासुदेव सारस्वत 6376937100 के नबंर पर भी मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है। जिन घरों में पानी भरा है उनके रहने की व्यवस्था सरदारशहर रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में की गई है। घरों में पानी भरे होने के कारण यदि भोजन नहीं बना पाए है तो शिवम केटर्स के जीतू सिंधी द्वारा नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। भोजन के लिए परेशान नागरिक 7023180579 पर संपर्क कर सकते है।




