May 20, 2026
000000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। राजस्थान में मौसम फर से करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदलने और बारिश-आंधी की भी पूरी संभावना बताई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी और बारिश हो सकती है।
29 से 31 मार्च के बीच असर सबसे ज्यादा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना जताई है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में भी राहत नहीं, किसानों के लिए विशेष सलाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है, कि खुले में रखी पक चुकी फसलों और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें। मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को ढककर रखने की अपील की गई है ताकि बारिश से नुकसान से बचा जा सकें।