






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में आज गुरूवार को ही बादल छाने लगे व क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी गत दिनों से हो रही है। शुक्रवार शाम को गांव कितासर, शीतलनगर, बाना में व आस पास के इलाके में झमाझम बरसात शुरू हुई है। कस्बे में भी बादल छाए व तेज हवाएं शुरू हो गई है। बरसात व तेज हवाओं के बीच अंचल में तापमान में गिरावट हुई है। वहीं बता देवें किसान अब बरसात से नुकसान की बात लगातार कह रहें है। कितासर के ओमप्रकाश पूनियां ने बताया कि बारानी खेतों में फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है। विक्रम सारण ने बताया कि खेतों में तैयार पकी हुई खड़ी फसलों बरसात से नुकसान होगा। किसान परिवार नुकसान की आशंका से चिंतित हो गए है। महेंद्र बिडासरा ने बताया कि अब बरसात से मोठ में किसानों को खासा नुकसान होगा। बता देवें चूरू में मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया वहीं बीकानेर में 4 अक्टूबर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 5 से 7 अक्टूबर के बीच भी बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावनाएं बताई है।






