May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-03 at 19.04.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। महापुरूष समारोह समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले महात्मा गांधी स्मृति सम्मान व शिक्षक सम्मान शुक्रवार को समारोह पूर्वक दिए गए। नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान 2025” ओमप्रकाश राठी (जीव दया गौशाला समिति) को दिया गया। वहीं शेक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “शिक्षक सम्मान 2025” सेवानिवृत प्रधानाचार्य विद्या गुसाईं को दिया गया है। दोनों को प्रशस्तिका, शॉल, प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्रीगोपाल राठी ने की और मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सत्यनारायण बाहेती शामिल हुए। समारोह में विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार पुगलिया, मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानन्द सेवग भी मंचस्थ रहें। समारोह में मुख्य अतिथि सत्यनारायण बाहेती ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि संस्था द्वारा समाज एवं राष्ट्र में अच्छे वैचारिक मूल्यों की स्थापना हेतु किए जा रहें प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार पुगलिया ने कहा कि आज समाज में अनेकों बुराइयां व्याप्त है, ऐसे में महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाकर अच्छाई स्थापित करने का दायित्व हर एक जिम्मेदार नागरिक का है। मुख्यवक्ता गजानन्द सेवग ने गांधी दर्शन पर व्याख्यान देते हुए गांधीजी के विचारों को संपूर्ण मानवता के कल्याणकारी बताया।  संस्था मंत्री व कार्यक्रम के संचालक सुशील सेरडिया ने समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सभी का आभार प्रकट किया। तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे। संस्था सदस्य सत्यदीप ने स्वागत उद्बोधन दिया। सदस्य विजयराज सेवग ने सम्मानित होने वाले दोनों वरिष्ठ जनों का जीवन परिचय दिया। सदस्य विजय महर्षि ने सम्मान पत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम के सहयोगी मुल्तानी मैया की स्मृति में निर्मल कुमार पुगलिया का रहें।  कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुन्दर आर्य, गोपाल गौशाला समिति के मंत्री जगदीश स्वामी, रामावतार मूंधड़ा, ओमप्रकाश कलाणी, ओमप्रकाश छंगाणी, थानमल भाटी, ललित बाहेती, डालूराम कस्वां, केशरीचन्द सुथार, कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मण सोनी, सन्तोष सोनी, संजय पारीक, राजेश शर्मा, रमेश प्रजापत, सीताराम सींवर, सुरेश भादानी, मालाराम जाखड़, जितेन्द्र सिंधी, अशोक पारीक सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित हुई सेवानिवृत प्रधानाचार्य विद्या गुसांई, जताया समिति का आभार। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” 2025 से सम्मानित हुए समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, जताया समिति का आभार।