






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2021। दो दिन की राहत के बाद आज पुनः बादल उमड़ घुमड़ कर बरस रहें है और आकाशीय बिजली का कहर भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से बेहाल नागरिक सामान्य दिनचर्या में लौटे ही रहे थे कि आज बादलों को देखकर आशंकित हो उठे। आज श्रीडूंगरगढ़ में हल्की बरसात हुई है तथा बादल डेरा डाल रखा है। गांव जालबसर में ओंकारराम शर्मा के घर जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है व मकान में काफी नुकसान हुआ है। मकान की कांच की खिड़कियां टूट गई है व बिजली के उपकरण जल कर नष्ट हो गए है। घर की पूरी बिजली लाइन फाल्ट हो गई है और सभी प्लग टूट गए है। आस पास के घरों में भी झटका महसूस किया गया और घर के सदस्य जयपुर गए हुए थे जिससे कोई दुर्घटना होने से बच गई। ग्रामीणों ने दूर तक घर से धुआं उठते भी देखा और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। गांव समंदसर के पुराना बास में जोरधार धमाके के साथ ट्रान्सफार्मर पर बिजली गिरी है और ट्रान्सफार्मर जल गया है। गांव लालासर में भी जोरदार बरसात जारी है। गांव मोमासर में झूमकर बरसात हुई है और बिंझासर में बरसात का जबरदस्त दौर प्रारंभ हुआ है। गांव उदरासर, गुसाईसर बड़ा, सांवतसर में भी बरसात हो रही है। पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है व 2 दिन की उमस से नागरिकों को राहत मिल गई है परन्तु ये परिवर्तन किसानों के लिए बड़ी चिंताएं खड़ी करने वाला है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि बीकानेर व चूरू जिलों में आज व कल भी कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। बरसात का दौर अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी जारी रहने की उम्मीदें है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने क्षेत्र वासियों को 2 दिन की राहत के बाद पुनः बरसात की सटीक जानकारी पूर्व में दे दी थी। आप सभी क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।













