May 20, 2026
khet

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 19 अगस्त 2020। खेतों की बिजाई के बाद से ही किसान अच्छी बरसात के लिए प्रार्थनाएं, हवन, पूजा अर्चना कर रहें थे। आज कई गांवो में जम कर बादल बरसे और किसानों के चेहरे खिल गये है। तहसील के गांव उदरासर, लाखनसर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, आडसर, लिखमादेसर सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बरसात हुई है। इन गांवो में करीब एक एक घंटे जम कर बादल बरसे है। इन इलाकों में खेतों में अमृत बरसा है और किसान उत्साह से भर गए है। बारानी फसलों के लिए यह बरसात अच्छे संकेत लेकर आई है वहीं कृषि कुओं पर भी भीषण गर्मी से तप रही नरमें व मूंगफली की फसलों को राहत मिली है। गांवो बच्चों ने बरसात में नहा कर लुफ्त उठाया वहीं किसानों ने ईश्वर का आभार व्यक्त किया। वहीं कस्बे में भी काले बादल ठंडी हवा के साथ सुकून दे रहे है। कस्बे में भी दिन भर की उमस से शाम को राहत मिली है और बरसात का इंतजार नागरिकों को है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में गुवाड़ में एकत्र हुआ पानी। ( फ़ोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने प्रसन्न होकर बरसात का लुफ्त उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में अच्छी बरसात से किसान प्रसन्न हुए।