






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। बरसात का दौर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में प्रारंभ हो गया है। गांव देराजसर व लखासर व जोधासर में सुबह से बरसात हो रही है। लखासर में किसानों ने बताया कि वे कई एक जोरदार बरसात का इंतजार ही कर रहें थे जो आज हुई है। किसान हुक्माराम खिलेरी ने बताया कि बारानी फसलों के लिए ये बरसात बरदान साबित होगी और गौचर में चारा भी खूब होगा जिससे बेसहारा पशुओं को राहत मिलेगी। खिलेरी ने बताया आज 15-20 अंगुल बरसात हुई है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में भी हल्की बरसात प्रारंभ हुई है। हालांकि शहर में अधिक बरसात नहीं होने की प्रार्थन भी नागरिक कर रहें है।






