






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 गांवों में उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए चार करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत करने पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा से जयपुर सचिवालय के मंत्रालय भवन में हुई मुलाकात की। विधायक महिया ने चिकित्सा मंत्री को गुलदस्ता भेंट करते हुए आभार प्रकट किया और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर को प्राथमिकता से पूरा करवाने की मांग करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र व पीएचसी खोलने, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के भवन निर्माण सहित, अन्य स्वास्थ्य मांगों से संबंधित प्रस्ताव चिकित्सा मंत्री मीणा को सौंपे। जिस पर चिकित्सा मंत्री ने स्वास्थ्य संबंधी मांगों को पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।





