August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। आज दोपहर बीछवाल थाना इलाके में हुसंगसर की रोही के एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। 24 वर्षीय युवक पुखराज व 17 वर्षीय युवक देवकिशन नहाने डिग्गी में उतरे व डूबने से दोनों काल का ग्रास बन गए। पुलिस ने दोनों का शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया है।