May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के अनेक गांवो से राजपूत समाज, करणी सेना व क्षत्रीय संघ के अनेक पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सक्रिय नागरिक एकत्र हुए और श्रीराष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष रहें सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या का पूरजोर विरोध जताया। गोगामेड़ी द्वारा सुरक्षा मांगने और उन्हें सुरक्षा नहीं देने की बात पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। समाज के अगुवा पूर्व प्रधान छैलूसिंह व एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि समाज के युवाओं में घटना को लेकर भारी रोष है और पुलिस शीघ्र सख्त कार्रवाई कर परिणाम देवें अन्यथा प्रदेश भर में प्रदर्शन उग्र हो सकते है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित न्याय की मांग की। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने सुखदेवसिंह अमर रहें व न्याय दो, न्याय दो के नारे लगाए। पुलिस दस्ता मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विक्रमसिंह सत्तासर, रतनसिंह, विक्रमसिंह कोटड़िया, भवानी सिंह बिका, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, रजत आसोपा, छैलूसिंह टाइगर, अणुव्रत समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह, तुलसीराम चौरड़िया, श्यामसुंदर शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, भवानी तावणियां, विहिप के वासुदेव शर्मा, जगमालसिंह कितासर, भागीरथ सिंह झंझेऊ, महेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवा व अनेक नागरिक मौजूद रहें।