May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2023। श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सेना के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा बंद का आह्वान किया गया और श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल ने बंद को समर्थन दिया है। मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने बताया कि दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा व उसके बाद शाम को व्यापारी अपनी दुकानें खुली रखेगें। बता देवें गांधी पार्क में सेना सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिक एकत्र हो रहें है। यहां से लोग विरोध रैली के रूप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर उन्हें ज्ञापन देंगे। अनेक व्यापारी बाजार नहीं पहुंचे है और कई व्यापारी पहुंचे परंतु उन्होंने दुकानें नहीं खोली है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने किया बंद का समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ की जिला ईकाइ ने बंद को समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष केके जांगिड़ ने कहा कि घटना दु:खद है और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करते है।