May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। सरकार के खिलाफ राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ का 25 फरवरी को राजधानी जयपुर में आंदोलन करेगा। बुधवार को श्रीडूंगरगढ में महासंघ के उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच ने कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें ये निर्णय लिया गया। दाधीच ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है व सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की इंटर डिस्कॉम पॉलिसी को अविलंब लागू करने, पदोन्नति वेतन विसंगति दूर करने, हेल्थ स्कीम का पूर्ण लाभ देने की मांग के साथ कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। महामंत्री शिवदत्त गौड़ ने सभी कर्मचारियों को कर्मचारी हित में तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के बीकानेर संभाग सह प्रभारी प्रभारी शिवकुमार व्यास, बीकानेर अध्यक्ष नवीन स्वामी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदेव आसोपा, कोषाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी सहित मंगलाराम, परमानंद, विनोद, रोहित, पप्पू मीना, विक्रम सेन, राजकुमार, जितेंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भसीन उपस्थित रहें। बीकानेर वृत्त कार्यकारिणी सदस्य पप्पूलाल कुमावत ने अतिथियों का आभार जताया।