May 21, 2026
gif-add

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2021। देशभर में आज किसान दिवस मनाया जा रहा है और किसान के नाम पर राजनीति चमकाने वालों के सोशल अकांउट भी बधाई संदेश से भर गए है। दिसंबर गुजरने वाला है और नवंबर में होने वाली फसलों की बुवाई अब तक नहीं कर पाने से किसान परेशान है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान बिजाई के लिए यूरिया पाने के लिए लगातार संघर्षरत है। यूरिया की पूर्व सूचना मिलने पर गांवो से किसान इस कड़ाके की ठंड में अलसुबह ही यूरिया लेने निकल पड़ते है। आज श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में एग्री क्लिनिक में यूरिया आई है और यहां पुरूष किसानों के साथ महिला किसान भी सुबह से लाइन में लगी है। समिति के व्यवस्थापक कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि एग्री कल्चर सुपरवाइजर सुनील व आरएसी के जवानों की देखरेख में प्रति किसान 5 बैग यूरिया के वितरित किए जा रहें है। बता देवें लगातार किसान यूरिया की मांग कर रहें है परन्तु किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रही है जिससे किसान बुवाई हो रही देरी से परेशान हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह ही यहां किसान आकर बैठ गए व समिति के खुलते ही लाइन में खड़े हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रति किसान 5 बैग यूरिया के दिए जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एग्री क्लिनिक कृषि मंडी के बाहर यूरिया के लिए महिला किसानों की लगी है लंबी लाइन।