






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। राजस्थान में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी, जो 12 दिसबंर तक चलेगी। इस बीच भारतीय सेना ने अग्निवीर योजना के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ कर दी है। सेना ने अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर राज्यवार तिथि भी जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया का आरंभ पंजाब के लुधियाना और कर्नाटक के बेंगलूरू से 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। भर्ती रैली की अंतिम तिथि 22 दिसबंर होगी। इस वित्तीय वर्ष की भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रवार जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि यह भर्ती कब और कहां होगी। इससे सेना में जाने के इच्छुक युवओं को इसकी तैयारी शुरू करने में सहूलियत होगी।
800 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहाकरी बैंकों एंव उपभोक्ता भंडारों में 800 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती केन्द्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) व उपभोक्ता भंडारों में होगी। सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे।



