May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-11-20 at 20.05.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2025। 1 नवंबर से शुरू होने वाली खरीद में हुई देरी से जिले भर में किसान परेशान थे और किसान नेता भी खरीद शुरू करने की लगातार मांग कर रहें थे। वहीं आज की बड़ी खबर राजफैड से किसानों के लिए आई है। राजफैड ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द खरीद की तिथि जारी कर दी है।

गुरूवार देर शाम राजफैड ने खरीद के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीद 24 नवंबर 2025 की सुबह से शुरू होगी। ये खरीद 24 नवंबर से 90 दिनों तक की जाएगी। सहकारी विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद के लिए किसानों के पास शनिवार सुबह से मैसेज आने शुरू हो जाएंगे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के सभी 6 खरीद केंद्रो पर खरीद की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी केंद्रो पर कैमरे लगाए गए है। केंद्रो पर बिजली पानी व तारबंदी की सुविधा भी कर ली गई है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ में दो खरीद केंद्र सेसोमूं स्कूल के पीछे तथा एक खरीद केंद्र बुढ़ानिया पेट्रोल पंप के पास स्थित है। वहीं तीन केंद्र लिखमादेसर, जोधासर व सांवतसर में स्थित है। पंजीकृत किसान 40 क्विंटल मूंगफली सरकार को 7262 के भाव बेच सकेंगे।