May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 15.59.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज कोलायत पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। राजनाथसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई तस्वीर दुनिया के सामने आई है। आज नया भारत समर्थ भारत है, सक्षम भारत है जिसे दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विजन विकास का नहीं रहा और इनकी सरकार घोटालों की सरकार रही। राजनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में एक पैसा भ्रष्टाचार नहीं हुआ। हम सिस्टम व व्यवस्था में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार मिटाने के लिए काम कर रहें है। कोरोना काल में हमने दुनिया में सबसे श्रेष्ठ कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में हथियार खरीदे जाते थे, आज हथियार बनाए जाते है और एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक भारत द्वारा किए जा रहें है। जनता की सुरक्षा को शीर्ष पर रखा है। उन्होंने मोदी के जज्बे की सराहना की और कहा कि आप मोदी का हौसला देखें वे हर पल देश कैसे आगे बढ़े यही चिंतन करते है। उन्होंने कहा घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है, गरीब परिवारों को मकान दिए जा रहें है। राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। चुनावी सभा की भीड़ देखकर उन्होंने अर्जुनराम मेघवाल की जीत का दावा किया। मंच पर अर्जुनराम मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष जालमसिं भाटी, सीआर चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, सिद्धी कुमारी, सहित विश्वनाथ मेघवाल ने राजनाथसिंह का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाईं सहित श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता समारोह में पहुंचे। जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। अर्जुनराम ने कपिल मुनि के लिए बड़ा प्रोजेक्ट सेशन करवाने की बात कही। उन्होंने बीकानेर के लिए किए गए अनेक विकास कार्य गिनवाए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि आमजन में लोकसभा चुनाव के लिए उत्साह है और पूरा आत्मविश्वास है कि सरकार तीसरी बार मोदी ही बना रहे है। सारस्वत ने अर्जुनराम के लिए वोट मांगे व कहा कि बीकानेर में चौथी बार सांसद बनाकर इतिहास बनाना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत रहें मंच पर, किया रक्षा मंत्री का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विनोदगिरी गुसाई व अन्य भाजपाइयों ने किया राजनाथ का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं ने लगाए विजय भाजपा के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजनाथ सिंह ने अर्जुनराम की जीत का दावा किया।