May 19, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। नगरपालिका के ईओ पद पर आज तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा ने ज्वॉइन कर लिया है। पद ग्रहण करते हुए राजवीर का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया व मुंह मीठा करवाया गया। नए ईओ ने पद संभालते ही पालिका कर्मियों से विभिन्न जानकारियां मांगी है। उन्होंने टाइम्स से बातचीत में कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार 100 प्रतिशत क्षमता से सभी प्रकार के दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पालिका कार्यों को करने का प्रयास रहेगा तथा नियमों के तहत जनहित में होने वाले सभी कार्यों को करने को करने की प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान पालिका कर्मियों सहित भाजपा के जगदीश गुर्जर, विनोदगिरी गुसाई ने उनका स्वागत किया वहीं अनेक विधायक सचिव संदीप दुसाद,संतोष नैण, दिलीप इंदौरिया, भंवरलाल सारण, महेन्द्र सैनी, हरिप्रसाद सिखवाल, शीशपाल गोदारा सहित अनेक समर्थक भी नजर आए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईओ राजवीर कड़वासरा ने संभाला पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक नागरिकों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पद ग्रहण की शुभकामनाएं देने पहुंचे अनेक नागरिक।