August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2023। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने कार्रवाई करते हुए एक टर्बो ट्रक को बरामद कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चैनदान ने बताया कि सूडसर निवासी गोविंदराम ने गत दिनों मामला दर्ज करवाते हुए 34 वर्षीय जयदीप पुत्र महावीर जाट निवासी खरकड़ी, भिवानी के खिलाफ आरोप लगाए थे। मामले में आरोपी ने जरिए इकरार लिए गए टर्बो ट्रक की ना तो किश्तें भरी, ना ही टैक्स चुकाया और ट्रक भी नहीं लौटाया। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक परिवहन कर रहा था। सुजानगढ़ परिवहन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया था। सेरूणा पुलिस ने ट्रक बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया है और आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।