May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितम्बर 2021। मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म कर 8 महीनों तक शारीरिक शोषण करने की शर्मनाक वारदात श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हुई है। कस्बे के सभ्य समाज पर कलंक के रूप में इस घटना का मुकदमा शुक्रवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुवा है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और अपने ससुराल द्वारा छोड़ देने के बाद पिछले 10 साल से अपने भाई के घर ही रहती है। मानसिक रूप से विमंदित होने के कारण वह अपने साथ हुए दुष्कर्म ओर लगातार शारीरिक शोषण के बारे में बता भी नही पाई। अब पीड़िता छः माह की गर्भवती हो गई और पेट दिखने लगा तो परिजनों ने पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने अपने ही मोहल्ले के एक पुरुष पर 8 माह से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस सबन्ध में पीड़िता के भाई ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, 8 माह तक शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।