May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। बुधवार को ट्रेन से कट कर जान देने वाले अधेड़ व पेड़ पर फांसी लगा कर झूल गए युवक की मौत का कारण मानसिक तनाव रहा है। श्रीडूंगरगढ़ जैसे शांत क्षेत्र में भी अब अपराध लगातार बढ़ रहे है। यहां तनाव में आत्महत्या जैसे अपराधों का सिलसिला सा चल पड़ा है और सामाजिक चिंतक भी इससे परेशान हो रहें है। कस्बे के धोलिया रोड पर मध्यरात्रि को पेड़ से झुल कर जान देने वाले मृतक 28 वर्षीय युवक शंकर नाथ पुत्र लादुनाथ के भाई ने मघाराम ने पुलिस को बताया कि शंकर नाथ पहली पत्नी की मृत्यु के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान था और तनाव में उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक युवक पोस्ट का मार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं बुधवार शाम बीकानेर हिसार ट्रेन से कट कर जान देने वाले अधेड़ 55 वर्षीय हड़मानाराम के पुत्र रामचंद्र निवासी अमृतवासी घाबरिया ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 55 वर्षीय हड़मानाराम ने मानसिक तनाव में दिए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसिक तनाव में पेड़ से झूल कर शंकरनाथ ने अपनी जीवनलीला समाप्त की।