






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। ग्राम विकास रथ गुरूवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, लोढ़ेरा व सातलेरा में पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया और कार्यकर्ताओं ने रथ का फुलमालाओं से स्वागत किया। रथ के साथ की सांस्कृतिक टोली ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
लाखनसर व धीरदेसर पुरोहितान में सराहनीय कार्यक्रमों के आयोजन हुए। ग्रामीणों को कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई। यहां प्रशासक ओमप्रकाश सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भियांनाथ सिद्ध, सहायक विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार, श्रीराम जाखड़, निशा शर्मा, देवाराम व सांस्कृतिक टोली रथ के साथ रहें। इस मौके पर बजरंगाराम भादू, बीरबलनाथ सिद्ध, जैसनाथ सिद्ध, बिरजूराम भादू, हीरालाल भादू, रामूराम डूडी, तनाराम भादू, रामकरणनाथ सिद्ध, देदाराम नायक, लालचंद कड़वासरा, मांगीनाथ सिद्ध, ओमदास स्वामी, परतनाथ मंडा, मुखराम भादू, प्रभुनाथ सिद्ध सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने बताया कि गांवों में ग्रामीण विकास रथ को लेकर भारी उत्साह है और सरकार आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पंहुच को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। रथ के आयोजनों में शामिल होकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल रहा है। वहीं सातलेरा व लोढ़ेरा में कार्यक्रम संपन्न हुए।





