






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। स्कूली बच्चों को गर्मी की छुट्टियां होने वाली है और छुट्टियां रोचकता के साथ उपयोगी हो सकें इसके लिए लर्न एंड फन स्कूल लेकर आया है समर कैंप का आयोजन। कालूबास में धोलिया नोहरा के पास स्थित स्कूल परिसर में 21 मई से 29 मई तक जबरदस्त फन के साथ लर्निंग से भरा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ब्रेन जिम, फिंगर अबेकस, डांस, सेल्फ डिफेंस, फन भरे खेल की विधिवत कक्षाएं होगी।
संस्था प्रधान विनीता सारस्वत ने बताया कि 6 साल से 19 साल तक के बच्चों के लिए शानदार आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे विभिन्न एक्टिविटी में भाग लेकर अपनी छुट्टियों को उपयोगी व सार्थक बना सकेंगे। कैंप में सबसे श्रेष्ठ एक्टिविटी ब्रेन जिम की होगी, जिसमें बच्चों को दिमागी कसरतों के माध्यम से लर्निंग सीखने का मौका मिलेगा। इससे दिमाग तेज होगा और चीजों को समझने की नई दृष्टि विकसित होगी। इसके लिए ब्रेन ट्रेनर और ब्रेन मैपिंग एक्सपर्ट प्रदीप सर अपनी सेवाएं देंगे। इसी के साथ डांस कॉरियोग्राफर रितिक सर, मार्शल आर्ट एंड सेल्फ डिफेंस कोच अभिलाष सैनी, फिंगर अबेकस एंड मैथ्स ट्रिक एक्सपर्ट सोनू सर, टीम मैनेजर एंड फन गेम एक्सपर्ट रोमन सर की सेवाएं बच्चों को मिलेगी।
सारस्वत ने बताया कि समर कैंप का आयोजन 21 मई से 29 मई को तक होगा तथा विभिन्न क्लासों के लिए स्कूल परिसर में ही सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक का समय होगा। कैंप में भाग लेने के लिए पंजीयन कल से शुरू होंगे तथा 19 मई तक पंजीयन होंगे। 21 मई की सुबह कैंप का उद्घाटन होगा। इस समर कैंप में भाग लेने के लिए बच्चे, किशोर किशोरियां या अभिभावक 9057559942 या 7733887741 पर संपर्क कर सकते है।



