May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। गुरूवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ बाजार में श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार एवं सीआई वेदपाल शिवराण अपने दल बल के साथ पहुंचें एवं पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों से रूबरू हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कस्बे के ज्वैलर्स सहित बड़े प्रतिष्ठानों के व्यापारियों से मुलाकात भी की एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्रेरित किया। सीओ दिनेश कुमार ने कैमरे होने मात्र से अपराध की संभावना पर एक हद तक कमी आने की जानकारी दी एवं सीआई वेदपाल शिवराण ने अपराध होने के बाद भी अपराधियों तक पहुंचने के लिए यही सीसीटीवी कैमरे काफी मददगार होने की बात कही। बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त पर अधिकारियों को देख कर लोगों ने मास्क लगाए एवं बेतरतीब खड़े अपने वाहनों को भी स्वत: ही साईडों में कर लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्वैलर्स की दुकानों पर पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने दल बलके साथ पैदल गश्त किया।