May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ से तीन युवक अपने गांव तोलियासर जाने के लिए मोटरसाईकिल पर रवाना हुए थे लेकिन तीनों ही अपने घर के बजाय अस्पताल पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम कस्बे में निजी कार्य से आए गांव तोलियासर के युवक प्रकाश पुत्र विजयराज नाई उम्र 25 साल, भैंरूलाल पुत्र ओमप्रकाश नाई उम्र 24 साल एवं महेन्द्र पुत्र मगराज नाई उम्र 28 साल अपने गांव जाने के लिए बाईक पर रवाना हुए थे। यहां जेतासर मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ियों की तेज रोशनी के कारण सड़क पर आगे आई गाय को नहीं देख पाए एवं बाईक ने गाय को टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ही बीकानेर रैफर कर दिया गया।