May 19, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर विरोध को देखते हुए पीछे हटना पड़ा पालिका दस्ते को, पुलिस भी पहुंची

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय तनाव बढ़ गया जब पुरानी घास मंडी रोड़ पर स्थित शनि मंदिर के पास वाले पीपल को काटने के लिए नगरपालिका की जेसीबी पहुंची। शनि मंदिर के पास स्थित इस पीपल की एक बड़ी शाखा नीचे की और हो रखी है। बताया जा रहा है कि पीपल की नीचे हो रखी शाखा से यातायात बाधित होने की शिकायत न्यायालय में की गई थी एवं श्रीडूंगरगढ़ न्यायाधीश द्वारा नगरपालिका को रास्ता क्लीयर करवाने को कहा गया। ऐसे में जब नगरपालिका एसआई, जमादार एवं अन्य कार्मिक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां भाजपा पार्षद एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता एकत्र हो गए। सभी ने एक स्वर में विरोध किया तो पालिका दस्ते को पीछे हटना पड़ा। अभी मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया है एवं विहिप के महेश माली, संतोष बोहरा, भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी आदि कार्यकर्ता …

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर विरोध को देखते हुए पीछे हटना पड़ा पालिका दस्ते को, पुलिस भी पहुंची
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आक्रोशित लोगों से समझाईश करते पालिकाकर्मी एवं पुलिसकर्मी।