






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2023। निर्दलीय प्रीति शर्मा के पक्ष में आज दिनभर पूर्व विधायक किशनाराम नाई एवं समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां ने व्यक्तिगत जनसंपर्क किया। नाई ने चुनाव के अंतिम दौर की रणनीति बनाते हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई। तावणियां ने विभिन्न जिम्मेदारियां देते हुए युवाओं को मतदान करवाने की बात कही। शाम को प्रीति शर्मा ने कस्बे के बिग्गाबास, किशोर नाई के घर के पास आड़सर बास में, ओसवाल पंचायत भवन के पास चुनावी सभाओं का आयोजन किया। शर्मा ने पहली बार महिला शक्ति द्वारा चुनाव लड़ने व बेटी की हिम्मत बढ़ाने की बात कहते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रीति ने कहा कि वे क्रांतिकारी व समाजसेवी परिवार से है और इसी परंपरा को क्षेत्र की भलाई के लिए आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मतदाताओं पर विश्वास जताया तो अनेक मतदाताओं ने प्रीति को वोट देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके अनेक समर्थक साथ रहें व प्रीति के लिए वोट की अपील की। सभी स्थानों पर प्रीति का स्वागत सत्कार भी किया गया। देखें विभिन्न फोटो।



प्रीति शर्मा की चारों सभाओं का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया गया। जिसे देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
आडसर बास, ओसवाल पंचायत भवन में प्रीति शर्मा की सभा का वीडियो- https://fb.watch/osvkMrbc7s/
वार्ड 14 में किया गया प्रीति शर्मा का अभिनंदन, देखें वीडियो- https://fb.watch/ossAIBXNcy/
रामदेवजी मंदिर, वार्ड 30 में मिला प्रीति शर्मा को स्नेह और सम्मान, देखें वीडियो- https://fb.watch/ospXjD5QbD/?mibextid=5k5fEy
बिग्गा बास के काली माता मंदिर में प्रीति शर्मा की सभा, देखें वीडियो- https://fb.watch/osnhZOQwnI/



