May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-21 at 19.29.58 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2023।  कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने आज क्षेत्र के किसानों को बिजली समस्या से पूर्णत: निजात दिलवाने का वादा करते हुए वोट मांगे। गोदारा ने कहा कि उनके अनुभव और तैयार रोड मैप के जरिए वे इस बार सरकार से क्षेत्र की बिजली समस्या से छुटकारा मिलने की पुख्ता तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस की रिपीट होगी और सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्राप्त कर हर गांव की बुनियादी मांग पूरी करने का कार्य किया जाएगा। गोदारा ने जनता से 25 नवबंर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। गोदारा ने कहा कि गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को चालू रखने के लिए वोट कांग्रेस को देकर गहलोत को मजबूत करना होगा। वे बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आज गांव हेमासर, गोपालसर, दुलचासर, लिखमीसर दिखणादा, पुंदलसर, सातलेरां और बिग्गा में पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने भव्य रैलियों के साथ गोदारा का स्वागत किया। सभी गांवो में फूलमालाओं से स्वागत कर साफा पहना कर सम्मान किया गया। गांवों में जनसम्पर्क के बाद बिग्गाबास के मदरसा प्रांगण में, वार्ड 13 में भी सभाएं आयोजित की गई। इस दौरान उनके साथ अनेक कांग्रेस नेता पहुंचे व सभी ने गोदारा के लिए वोट मांगे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सभाओं में भाग लिया और मतदान का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में देर रात तक ग्रामीणों ने किया इंतजार, किया गोदारा का भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर दिखणादा में ग्रामीणों से रूबरू होकर वोट मांगते मंगलाराम गोदारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा गोदारा के दौरे का लाईव प्रसारण किया गया था आप भी नीचे दी गई लिंकों पर क्लिक कर सभी जगहों के वीडियो देख सकते है।

वार्ड 13 में गोदारा की सभा – https://fb.watch/osALkzgJWT/

बिग्गाबास के मदरसे प्रांगण में गोदारा की सभा- https://fb.watch/osuUgUrZrc/

गांव बिग्गा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, बैठाया रथ पर देखें वीडियो-  https://fb.watch/osnDsuxHCm/

गांव सातलेरां में गोदारा का भव्य स्वागत, देखें वीडियो- https://fb.watch/oslBNLtpXh/

गांव पुदंलसर में गोदारा की जोरदार सभा, देखें वीडियो- https://fb.watch/oshxD1opKX/?mibextid=ZbWKwL

गांव हेमासर में भी दिखी गोदारा की सभा में भीड़, देखें वीडियो- https://fb.watch/or_Iwv0Fh7/

गांव गोपालसर में गोदारा का जोरदार स्वागत, अभिनंदन, देखें वीडियो- https://fb.watch/os2knG3-Y9/

गांव दुलचासर में गोदारा का शानदार स्वागत, देखें वीडियो- https://fb.watch/os3NpsHYkS/