






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। परिजनों की तलाश में बालक की खबर को फेसबुक पेज पर पोस्ट करने के साथ ही खबर बालक के पिता के पास पहुंच गई। खबर टाइम्स के 400 व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल होने से पहले ही वे थाने पहुंच गए। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि गुम हुए बालक को श्रीचंद सोनी थाने छोड़ गया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही बालक के पिता थाने पहुंच गए। उन्होंने टाइम्स की लोकप्रियता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया। पूर्णमल ने थाने की दैनिक डायरी विवरण में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन से तुरन्त बालक के परिजन मिल जाने का उल्लेख भी किया है। बालक रामरतन के पिता खियानाथ सिद्ध ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से बातचीत में बताया कि वे लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की हर खबर के पाठक है तथा खबर सबसे पहले टाइम्स के फेसबुक पेज पर आती है। उन्होंने बताया कि खबर लगते ही उन्होंने देख ली और वे अविलंब थाने पहुंच गए। बेटे को सकुशल देख कर पिता ने राहत महसूस हुई। सिद्ध ने बताया कि 10 वर्षीय बालक रामरतन मानसिक रूप से कमजोर है व खेलने के लिए बाहर निकल गया था। पुलिस ने बालक को पिता के सुपुर्द कर दिया व सिद्ध ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भावभरा आभार जताया।




