May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। शहर के आड़सर बास में श्री सैन मंदिर का सुंदर नवनिर्माण करवाया गया है। मंदिर में राधा कृष्ण व सैनजी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाई जाएगी। इस बाबत सैन समाज नवयुवक मंडल की बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में सैन समाज के नागरिक बैठक में शामिल हुए। बैठक में मंदिर के लोकार्पण समारोह की पूर्व तैयारियों की चर्चा की गई। शहर के सभी मौहल्लों व गांवों में संपर्क के लिए कमेटियों का गठन किया गया। समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां विभिन सदस्य दलों को सौंपी गई। समिति द्वारा शुभ मुहुर्त में आयोजन की तिथि की घोषणा की जाएगी। इस दौरान समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, कमलकिशोर फुलभाटी, सत्यनारायण परिहार, रामलाल फुलभाटी, श्रीकिशन फुलभाटी, आशीष जाड़ीवाल, विमल भाटी, मनोज पंवार, शिवरत्न लिलड़िया, गौरीशंकर पंवार, गौरीशंकर फुलभाटी, भीखाराम जाड़ीवाल, विजयराज मकवाणा, हड़मानमल टोकसिया, किशनलाल पंवार, बजरंग लाल जाखड़, पवन पड़िहार, बाबूलाल टोकसिया, कन्हैयालाल गहलोत, मोहनलाल गोला, भगवानाराम गोला, मुन्नालाल सिंगराज भाटी, फुसाराम गौड़, पूनमचंद गहलोत, कोडाराम टाक, नरेंद्र फुलभाटी, हरिप्रसाद सौलंकी, भंवरलाल व शंकरलाल जैसलसर, धन्नाराम देरासर सहित समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि-विधान से होगी मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री सैन जी महाराज के मंदिर का नवनिर्माण करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में समाज के नागरिकों ने बैठक में भाग लिया।