May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2024। क्षेत्र के गांव राजेडू में निर्माणाधीन सड़क का काम रूकवाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया है। ग्रामीणों ने नोखा के भगवती कुंड (रामदेवजी मंदिर) से राजेडू तक स्वीकृत 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण घटिया सामग्री से करने और कोरी रेत पर डामर से लीपापोती करने का आरोप लगाया है। भाजपा बापेऊ मंडल प्रभारी रणजीत सहू ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही है। इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और निर्माण इतना घटिया है कि सरकार को लाखों का चुना लगाने के बाद भी जनता को राहत नहीं मिलेगी। उल्टे खड्डे गाड़ियों के खर्च को दुगुना कर देंगे। घटिया निर्माण की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई और प्रशासन को भी जानकारी दे दी है। ग्रामीण इससे खासे नाराज है और सड़क नहीं बनने की देने की बात कह रहें है। उपसरपंच सोहन गोदारा ने कहा कि बनाई गई सड़क की तय मानकों के आधार पर जांच की जाए और सड़क का निर्माण तय मानक के अनुसार सुचारू किया जाए। इस दौरान रतनलाल डेलू, खेताराम डेलू, मूलाराम खिलेरी सहित अनेक ग्रामीण युवा मौजूद हैं।
30 लाख रूपए प्रति किमी का खर्च, अधिकारी पहुंचे मौके पर, की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा 30 लाख रूपए प्रति किलोमीटर की लागत से करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार को लाखों का चुना लगाए जाने की बात कही। मौके पर पहुंचे जेईएन सुरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों से समझाईश की। चौधरी ने बताया कि सड़क का निर्माण भगवती कुंड से राजेडू तक होना है और ये राजेडू से 800 मीटर दूर तक हो गया है। चौधरी ने ग्रामीणों को सामग्री की जांच करवाने व जहां भी कहीं सड़क खराब है वहां पुन: कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।