






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। “ज्योतिष एक विज्ञान है जो ग्रह नक्षत्रों की गणित पर निर्भर है। ये भारतीय मनीषियों के गहन शोध का परिणाम है। आज बड़ी संख्या में लोग ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास रखते है और उनके कार्य ज्योतिषीय गणना से सटीक ढंग से होते भी है।” ये बात कही राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों के मन में वार्षिक राशिफल को लेकर प्रश्न होते है। इस लिए ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के पूर्व सहायक आचार्य रहें पण्डित रामदेव उपाध्याय ने 12 राशियों का 12 महीने का राशिफल निकाला है। आप भी पढें रोचक जानकारी..
पंडित रामदेव उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष अंग्रेजी नववर्ष 2024 पौष कृष्णा 5/6 सोमवार दिनांक 01/01/2024 से आरंभ होगा जो दिनांक 31/12/2024 पौष शुक्ला प्रतिपदा मंगलवार तक रहेगा। आइए जानते हैं नववर्ष सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
1. मेष-
वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति की लग्न में उपस्थिति आपके लिए लाभदायक रहेगी। इससे आपको समाज में मान -सम्मान की प्राप्ति के साथ ही आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। शनि आपके एकादश भाव में रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति लाभप्रद रहेगी और आपके रुके हुए कार्य संपादित होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। राहु की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे. हालांकि इसी वजह से आपके फिजूल खर्च में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस वर्ष आपके जीवन में आपको रकम आवक में अवरोध, मानसिक तनाव जैसी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपका ये साल फिफ्टी फिफ्टी रहने की संभावना है।
2.वृषभ-
वर्ष 2024 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे. लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे. 1 मई को देव गुरु बृहस्पति के आपकी राशि प्रवेश होने के साथ ही इन समस्याओं में कमी आने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।. लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा. शनि के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने के कारण आपके लिए यह वर्ष परिश्रम कारक रहने का अनुमान है हालांकि आपको परिश्रम का लाभ भी मिलेगा। भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में शुभ प्रभाव मिलने के आसार प्रतीत हो रहे हैं करियर में उन्नति की भी संभावनाएं बन रही है। आपके लिए यह वर्ष शुभ फलदायी रहेगा।
3.मिथुन-
मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2024 वैवाहिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा. गृहस्थ सुख में वृद्धि के योग हैं और जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ के भी योग बनेंगे। हालांकि संतान पक्ष की दृष्टिकोण से आपके लिए यह वर्ष चिंताकारक रह सकता है और हृदय संबंधित रोग आपको परेशान कर सकता है। अतः इस वर्ष अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। इस वर्ष आपके व्यापार में आर्थिक हानि होने की संभावनाएं भी प्रतीत हो रही है अतः व्यापार करते समय विशेष सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए संघर्षशील रहेगा।
4.कर्क-
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। अष्टम भाव में शनि आपके लिए नौकरी में कुछ परेशानियां और चुनौतियां की वजह बन सकते हैं। आपको नौकरी में अचानक से स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है और कुछ जातकों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। कृपया इस वर्ष वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। विभिन्न उतार चढ़ाव के बीच यह वर्ष संघर्षशील रहेगा।
5.सिंह-
सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फलकारक रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष उन्हें आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे। शनि कुंडली के सातवें भाव में विराजमान होंने के कारण आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इस वर्ष आपकी आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। जो लोग कर्ज़ की स्थिति में थे, उनके कर्ज से छुटकारा मिलने के भी प्रबल आसार प्रतीत हो रहे हैं।. जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के भी प्रबल आसार बन रहे हैं। किंतु इस वर्ष आपके जीवन में आय के अनुपात में खर्च के अनुपात की भी अधिकता रह सकती है। राजकिय बाधाएं आपको परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए संघर्ष का दौर रहेगा।
6.कन्या-
वर्ष के शुरुआत में शनि का कुंभ राशि में उपस्थिति आपके करियर के लिए अच्छा साबित हो सकता है।. प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलने के भी प्रबल आसार प्रतीत हो रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष की शुरुआत श्रेष्ठ रहने का अनुमान है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलने की भी संभावनाएं बन रही है। इस वर्ष कृपया अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह वर्ष आपके लगभग शुभ फलदायक है।
7.तुला-
वर्ष के आरंभ में दूसरे भाव में शुक्र मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपनी वाणी के माध्यम से किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। वर्ष के बीच-बीच में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी।सप्तम भाव में देव गुरु बृहस्पति की दिनांक 30/04/2024 तक की उपस्थिति आपके लिए संपूर्ण वर्ष के लिए शिक्षाप्रद रहेगी। इससे आपको जीवन में नए -नए अनुभव प्राप्त होंगे।आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। आपके लिए ये वर्ष शुभ रहेगा।
8.वृश्चिक-
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी. नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ अर्थात् आपके लिए साल 2024 की शुरुआत आपके लिए मनोवांछित फल प्रदान करने वाली साबित हो सकती है। किंतु इस वर्ष आपको वाद-विवाद, रकम अवरोध जैसी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिनांक 30/04/2024. तक गुरु छठें भाव में रहेंगे. इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे। 01 मई से गुरु का गोचर आपको व्यवसाय की स्थिति में लाभकारी अवसर प्रदान करेगा। आपका ये वर्ष संघर्षशील वर्ष रहेगा।
9.धनु-
शनि पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। आप इस वर्ष अपने आलस्य को त्यागकर अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। राहु पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु दशम भाव में बने रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और पारिवारिक संबंधों में भी रस्साकशी की स्थिति बन सकती है। आपके लिए शुभकारी होगा वर्ष 2024 का साल।
10.मकर-
शनि के दूसरे भाव स्थित में होने के कारण यह संपूर्ण वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति की दृष्टिकोण से लाभप्रद रहेगा। आप चुनौतियों से डटकर सामना करने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। गुरु 30/04/2024 तक चौथे भाव में रहकर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएंगे और करियर को भी सफलता देंगें। आपके लिए अधिकांश वर्ष शुभ है। आपके लिए ये साल शुभ रहेगा।
11.कुंभ-
राशि स्वामी शनि की कुंभ राशि में पूरे वर्ष की उपस्थिति आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगी। आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा।आप हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे।आपकी मेहनत आपको अन्य लोगों से आगे रखेगी। किंतु शनि की साढ़ेसाती आपकी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव पूर्ण रहने का भी संकेत दे रही है। कृपया इस वर्ष भूमि -भवन ,वाहन आदि संपत्ति खरीद करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपके साथ धोखा भी संभव है। अधिकांशतः वर्ष संघर्ष शील रहेगा।
12.मीन-
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से दिनांक 30/04/2024 तक दूसरे भाव में रहेंगे । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के साथ ही कुटुंब के लोगों से आपका मतभेद भी संभव है अतः कुटुंब के लोगों से वाद-विवाद से यथा संभव बचें। कृपया इस वर्ष व्यापार में धन निवेश करने से यथासंभव बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिनांक 30/04/2024 के बाद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में नवीन एवं लाभप्रद परिस्थितियां उत्पन्न होने के भी प्रबल आसार हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संघर्ष में ये साल बीतने की संभावना है।
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय
9414429246
राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय
9829660721



