May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। ऑनलाइन व्यवसाय के बढ़ते दौर में धोखाधड़ी के शिकार भी नागरिक आए दिन हो रहे है। क्षेत्र में गांव पुंदलसर निवासी 32 वर्षीय दशरथसिंह पुत्र चांद सिंह ने रामगंज मंडी, कोटा निवासी विशाल मेहर के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 20 मार्च 2023 से 21 मार्च 2023 के दौरान उसे धोखाधड़ी देकर 50 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करवा जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी गयी है। पूर्णमल ने बताया कि परिवादी ने बताया है कि मोबाइल पर आरोपी से कोटा स्टोन भेजने की बात हुई। आरोपी ने कोटा स्टोन भेजने से पहले एडवांस रुपये पेमेंट करने की बात कही। परिवादी ने गाड़ी भेजने या किराया देने की बात कही तो पीड़ित ने उसे 50 हजार रुपये भेज दिए। आरोपी ने ना माल भेजा ना ही रुपए लौटाए है।