May 21, 2026
0000

151 सुदंरकांड पूर्ण हुए, मंडली ने चुना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में ऊर्जावान युवाओं की जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा नि:शुल्क सुदंरकांड पाठ की श्रृंखला में 151 पाठ पूर्ण हो गए है। रविवार को मंडली द्वारा साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडली कार्यों को बढ़ाने के विचार पर लंबी चर्चा हुई और मंडली अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विष्णु तावणियां को दी गई व उपाध्यक्ष पद पर बजरंग मूंधड़ा को चुना गया। सदस्यों ने दोनों को फुलमाला पहना कर सम्मान किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने मंडली की रूपरेखा व कार्यों के बारे में संवैधानिक रूप से सेवांए देने का संकल्प लिया। बैठक में मंडली के रामवतार सैनी, छतरमल जैन, दीपक हिंदू, गोपाल चूरा, आयुष बिहाणी, आशीष सेवग, वासुदेव सारस्वत, भवानी तावणियां, श्याम पारीक, मनीष सैनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुंदरकांड मंडली ने चुने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।

6 माह से नहीं मिला भुगतान, परेशान सहायिकाएं पहुंची उपखंड कार्यालय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 6-7 माह से भुगतान नहीं मिलने से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकता व सहायिकाएं सोमवार को उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग पर उदासीनता के आरोप लगाए। इस दौरान मंजू स्वामी, माया देवी, पूजा पूर्णा, ममता, प्रेमलता, मैना, मंजू, वीणा, सोना देवी, पूजा देवी, सारिका वर्मा, सुमित्रा स्वामी, संगीता शर्मा, आबिदा खातुन, सुमित्रा, इंदू मोदी, सरिता, संजूकंवर शामिल रही। सहायिकाओं ने बताया कि मानदेय के अतिरिक्त मोबाइल रिचार्च भुगतान करवाने, रजिस्टर हस्तांतरण भुगतान, पोषण दिवस भुगतान, मातृ वंदना भुगतान, उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नेपकिन वितरण भुगतान, पोषण ट्रैकर भुगतान, आंगनबाड़ी किराया भुगतान भी कई महिनों से लंबित है। सदस्यों ने सभी भुगतान एक साथ करवाने की मांग की। उपखंड अधिकारी ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर में नाम सौंपा ज्ञापन, बकाया वेतन दिलवाने की मांग।