






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पाठकों के लिए लेकर आया है जिले भर की सभी क्राइम खबरें एक साथ एक क्लिक में- शनिवार को जिले में चोरी की पांच वारदातें हुई। दो घरो में चोरी, एक दुकान में चोरी, एक नहर का पानी चोरी व एक बाड़े से बकरियां चुराने के के मामले सामने आए। जिनमें गांव झंझेऊ का मामला आपन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में कुछ देर पहले पढ़ ही लिया है शेष सभी क्राइम खबरें एक साथ पढें और सजग रहें रोजमर्रा के जीवन में भी।
चोरों ने नगदी व सोने चांदी के गहने किए चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरी की एक बड़ी वारदात झंझेऊ में हुई वहीं एक अन्य वारदात नापासर थाना क्षेत्र में भी हुई। यहां रेलवे स्टेशन के पास वार्ड 35 के निवासी प्रेमदेव पुत्र हंसराज भाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि नापासर में ही उसके मामाजी का निधन हो गया जहां पूरा परिवार गया हुआ था। जब वे घर लौटे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे से घर में घुसे चोरों ने संदुकों में से सोने चांदी के गहने और 40 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई संतोषनाथ को दी है।
बकरियां चुराने का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में परिवादी राजेन्द्र सिंह पुत्र भैंरूसिंह राजपूत निवासी करनाणा ताल ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाड़े से बकरियां चुराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। मामले की हैड कांस्टेबल सुरजाराम को जांच दी गई है।
फेक्ट्री से लोटे की सेटरिंग और आयल चुराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाने में दौलतसिंह पुत्र तखतसिंह राजपूत निवासी लूना ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस बताया कि फेक्ट्री से लोहे की सेटरिंग 25 क्विंटल व आयल का ड्रम चोरी कर ले गए। हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र को दी है।
डावंल तोड़कर पानी की चोरी की, दो काश्तकारों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में आईजीएनपी के सहायक अभियंता योगेन्द्र कुमार महावर पुत्र तेजाराम महावर ने गांव गंगापुरा निवासी रामसुख पुत्र केसुराम जाट व राजवीर पुत्र गुरूदेव सिंह सरदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों काश्तकारों ने नहर के डांवल को तोड़कर पानी चोरी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अंकित कुमार को दे दी है।
दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के सदर थाने में जमालद्दीन पुत्र भंवरू खान निवासी भुट्टों को बास ने सिकंदर व अनीश पुत्र सत्तार खां, शतार खां पुत्र मेऊ खां, लकी पुत्र सलमान, सुनील विश्नोई व चार पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के साथ लोहे के पाईपों से मारपीट की तथा हवाई फायर किए। आरोपी सोने की चैन तोड़कर अपने साथ चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंतसिंह को दे दी है।
लाइब्रेरी में पढ़ रहें युवक से मारपीट, एक बालक पर किए वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के जेएनवीसी थाने में हनुमान पुत्र पतराम जाट निवासी राववाला हाल निवासी वैष्णो धाम ने कैलाश कस्वां व 5-6 अन्य व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मैं श्याम लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहा था तभी आरोपी ने आकर मेरे साथ मारपीट की व एक सोने की चैन छीन ली। यहीं आरोपी ने एक 14 वर्षीय लड़के के मुंह पर पत्थर व चाकू से वार भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई नैनूसिंह को दे दी गई है।
पोते के साथ मारपीट, दादा ने करवाया एक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोते के साथ मारपीट करने व गाली गलौच करने का मामला सामने आया है और दादा ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। नोखा थाना क्षेत्र के मैयासर गांव निवासी भींयाराम पुत्र जेठाराम नायक ने इसी गाव के बुधसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मेरे नाबालिग पौत्र के साथ मारपीट की व जाति सूचक गालिया निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ संजय बोथरा को सौंप दी है।
शराब के लिए रूपए मांगे, नहीं देने पर की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। यहां निवासी पलाना भंवरसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत ने शिवलाल पुत्र गोपालराम, पवन पुत्र नारायणराम, सुरेन्द्र पुत्र हड़मानराम, रेवंतराम, अर्जुनराम पुत्र अन्नाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने आरोप लगाए वह मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर शराब के लिए रूपए मांगे और नहीं देने पर उससे मारपीट की। उसे डराया धमकाया व परिवादी के जेब से 1000 रूपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को दी गई है।
धमकियां देते हुए गालियां देने का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में पूगल निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद रेगर ने पूगल के ही निवासी मोहम्मद अली पुत्र श्यारे खां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकियां देते हुए व जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार को दे है।



