May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 15.12.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ में दो दर्जन मोरों सहित अनेकों पक्षियों की माणकरासर में हुई मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि कालू रोड स्थित वन विभाग की भूमि में एक हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर हिरण का गोली या छर्रे से शिकार होना बताया जा रहा है। मौके पर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों सहित बड़ी संख्या में जीवप्रेमी एकत्र हो गए है। यहां वन विभाग व पुलिस दल भी पहुंच गए है। यहां उपस्थित युवा वन विभाग पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगा रहें है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वन विभाग के एरिया में जगह जगह मोटरसाइकिल के निशान है और हिरण को मारा गया है। रोष का माहौल देखते हुए मौके पर तहसीलदार राजवीरसिंह भी पहुंच गए है। अपडेट खबर के लिए आप जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिरण के शिकार का मामला, जीव प्रेमियों में रोष, वन विभाग पर लगाए लीपापोती के आरोप।