






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। बीकानेर जिले में डिग्गी में डूबने से होने वाली मौते लगातार बढ़ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के धनेरू गांव में एक 13 वर्षीय की बालिका की मौत की खबर के बाद गांव उदासर की रोही में दो बालिकाओं की मौत की डूबने से मौत हो जाने की खबर आई है। जेएनवीसी थाने में उदासर निवासी प्रेमचंद पुत्र पदराम नायक ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी जयश्री और पड़ौसी बालक 13 वर्षीय नरेन्द्र मंगलवार को दिन में बकरियां चराने उदासर की रोही में गई। जहां एक डिग्गी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपे जाएंगे। मामले की जांच एएसआई मांगीलाल करेंगे।
एक युवक की जहर से दूसरी की स्प्रे से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में नुरानी मस्जिद के पास रहने वाले 21 वर्षीय मलिक फैसल पुत्र नुसरत अली ने सोमवार रात भूल से दवाई के भरोसे जहर की दवाई खा ली। परिजन उसे पीबीएम लेकर आए जहां दौराने ईलाज मंगलवार को युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता नुसरत अली ने मर्ग दर्ज करवाई और एएसआई वेदपाल मामले की जांच करेंगे।
खेत में स्प्रे की चपेट में आने से एक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 1 केएम 507 हैड स्थित खेत में सोमवार रात 11 बजे 23 वर्षीय अलादीन पुत्र बरीयाम खां की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई। मृतक के भाई यासीन खां ने पुलिस को रिपोर्ट दी और थानाधिकारी संदीप कुमार मामले की जांच करेगें।



