May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। यहां सरदारशहर के आसासर गांव की 25 वर्षीय सरोज देवी को जो राहत मिली उसके बाद उनके परिजनों ने डॉ. अदिति का आभार व्यक्त किया। धनवंतरी रिसर्च सेंटर में डॉ. अदिति ने सरोज देवी के अंडादानी से डेढ़ किलो से ज्यादा वजनी गांठ निकाली है। सरोजदेवी के पति तेजाराम मेघवाल ने टाइम्स को बताया कि उनकी पत्नी के पेट में गंभीर दर्द उठा जिससे वे बुरी तरह से पीड़ित हुई तथा उन्हें उल्टियां होने लगी। हम धनवंतरी अस्पताल पहुंचे और यहां अल्ट्रासांउड में अंडादानी में गांठ होना पाया गया। डॉ. अदिति ने कि सरोज देवी के अंडादानी में गांठ के कारण रक्त का प्रवाह बंद हो गया था जिससे वह मुड़ गई और इस वजह से भयानक दर्द उठा था। उन्होंने बताया कि महिलाओं को पेट दर्द होने पर लापरवाही नहीं बरतें तथा तुरंत जांच जरूर करवाएं ताकि समस्या बड़ा रूप नहीं ले सके तथा समय पर पूरा ईलाज हो सके।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में देरी होने से मरीज की जान पर भी बन आती है। धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि संस्थान लगातार चिकित्सकीय जगत के अनुभवी डॉक्टर्स के साथ सफल प्रयोग कर रहा है जिससे पूरे क्षेत्र के नागरिकों को बीकानेर, जयपुर जाने से निजात मिल सके व श्रीडूंगरगढ़ में ही ईलाज मिल सके। पालीवाल ने बताया कि अस्पताल में हर्निया व एपेंडिक्स की सर्जरी भी होने लगी है तथा हडि्डयों के सभी रोगों का ईलाज किया जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति द्वारा महिला के पेट से डेढ़ किलो से अधिक वजनी गांठ को निकाला गया।