May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-12 at 20.46.13

जाखासर के पैदल यात्रियों ने किए खरनाल में तेजाजी के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर से तेजा भक्तों ने जयकारों के साथ गुरूवार शाम खरनाल पहुंचकर सवा सात बजे वीर तेजाजी के दर्शन किए। युवाओं ने जीवन में सत्य के पथ पर चलने का प्रण लिया। पदयात्रियों ने युवा विकास समिति और ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर से पहुंचे पदयात्री खरनाल, लगाए वीर तेजाजी के जयकारे।

गोपालसर से सालासर पैदल यात्री संघ रवाना हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर से गुरूवार को सालासर बाबा के दरबार में धोक लगाने पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी और जयकारे लगाए। संघ के पैदल यात्री बजरंग दास स्वामी ने बताया कि संघ के पदयात्री रविवार को बाबा के दरबार में धोक लगाएंगे। रवानगी से पूर्व पदयात्रियों ने गांव में हनुमानजी की विशेष ज्योत की एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर से लाल टीशर्ट व लाल ध्वजा में रवाना हुआ पदयात्री संघ।

बिग्गा से सालासर संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के माला बास से गुरूवार शाम युवा मित्र मंडल के बैनर तले 70 पैदल यात्री सालासर बाबा के दर्शनार्थ रवाना हुए। संघ संचालक सीताराम जाखड़ ने बताया की प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ बाबा के दरबार में 14वीं हाजिरी लेकर पहुंचेगा। पुजारी देवीलाल रंगा ने अखंड ज्योत पूजन किया व यात्रियों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। ग्रामीण गांव के बाहर तक डीजे के साथ नाचते गाते, जयकारे लगाते पदयात्रियों को विदा करने आए। रमेश जाखड़ ने बताया कि ग्रामीण मोहनराम जाखड़, पद्माराम जाखड़, सुरजाराम जाखड़, उदाराम जाखड़, हीराराम जाखड़, मुनीराम डूडी ने पदयात्रियों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक जैसी टीशर्ट व हाथ में लाल ध्वजा लेकर नाचते गाते रवाना हुए गांव बिग्गा से पदयात्री।

विभिन्न गांवो में होंगे जागरण के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह में चारों ओर जागरण, जात और जातरूओं की धूम मची है। शुक्रवार शाम को लिखमीसर दिखनादा गांव में बालाजी महाराज का जागरण लगेगा। जागरण में जोधपुर की विमला जाखड़ एंड पार्टी बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगी। शनिवार शाम को दुलचासर गांव में नख्त बन्ना जी का जागरण लगेगा। दुलचासर गांव के नख्त बन्ना मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में गायक कलाकार भगवानाराम पंचारिया की ओर से बाबा के भजनों की गूंज रहेंगी। रविवार को दुलचासर गांव के विश्वकर्मा मंदिर के पास भैरूंजी महाराज का जागरण लगेगा। जागरण में बाबूसिंह एंड पार्टी छोटडिया की ओर से बाबा के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शनिवार को ही लखासर भेरूंजी मंदिर में आयोजित जागरण में गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी की ओर से भजनों का संग्रह प्रस्तुत किया जाएगा। रविवार को कोटासर गांव के भोमिया जी मंदिर में भी जागरण का आयोजन रखा गया है।

कोडमदेसर दर्शन के लिए संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से कोडमदेसर भैरव जी के लिए प्रथम पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ ने भैरव पूजन कर जयकारों के साथ प्रस्थान किया और मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। अनेक श्रद्धालुओं ने पदयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोडमदेसर भैरव दर्शन के लिए रवाना हुआ पदयात्री संघ।