






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2024। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र के गांव रीडी में आगामी 15 सितम्बर को होने वाले खेल मैदान उद्घाटन व किसान महासम्मेलन के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर है। रीडी के खेल मैदान में इस आयोजन के लिए बड़ा डोम टेंट लगाया जा रहा है और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के स्वागताध्यक्ष रीडी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि मैदान में अलग अलग खेलो के ग्राउंड, ओपन जिम, आई लव रीडी सेल्फी प्वाइंट आदि पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुके है। वहीं मैदान को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
प्रचार जोरों पर, ढाणी ढाणी पहुंच रहे कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीडी में हो रहे किसान महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों की मोजूदगी के लिए कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों मे पहुंच रहें है। इसके साथ ही क्षेत्र की ढाणी ढाणी में कार्यकर्ताओं द्वारा निमंत्रण दिए जा रहें हैं। निमंत्रण के कार्यों में जुटी प्रचार टोलियां पूरे उत्साह व जोश के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए योगदान देने में जुटी है।







