May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2024। बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट प्रांगण में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वकीलों की क्रिकेट टीम को विभिन्न सामान खरीदने के लिए एडवोकेट बजरंग ज्याणी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ अन्य अधिवक्ताओं द्वारा भी सहयोग की घोषणा की। बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने दानदाताओं से प्रेरणा लेकर संघ की सुविधाओं व गतिविधियों को सकारात्मक ढंग से बढा़ने की बात कही। उन्होंने ज्याणी सहित सभी दानदाताओं का आभार जताया। इस दौरान ओमप्रकाश पंवार, लेखराम चौधरी, पूनमचंद मारु, गोपीराम जानू, राधेश्याम दर्जी, अनिल धायल, गोपाल पारीक, नारायण जोशी, ललित मारु, मांगीलाल नैन, केके राजपुरोहित, जगदीश बाना, रामलाल नायक, पंकज पंवार, असलम खान, किशन स्वामी, सुखदेव व्यास, कैलाश व्यास, बृजलाल बारोटिया, ओमप्रकाश मोहरा, संजय बोहरा, गणेश मेघवाल, अबरार मोहम्मद, रोहित पालीवाल, भगवानाराम नैन, आसिफ चांगल सहित सभी एडवोकेट व टाइपिस्ट मालचंद स्वामी, उपस्थित रहे। बता देवें शुक्रवार को बीकानेर मे हुए बार संघ के क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिवक्ता संघ की टीम के खिलाड़ी अनिल धायल, किशन स्वामी, ओमप्रकाश मोहरा व असलम खान का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके बाद टीम का प्रदर्शन देखकर, संघ के सदस्यों द्वारा टीम के सहयोग करने हेतु सार्थक चर्चा की और उसके बाद कई दानदाताओं ने सहयोग की पहल करते हुए टीम को विभिन्न खेल सामग्री का सामान दिलवाने में सहयोग दिया है।