May 21, 2026
crime

सगाई के बाद युवती ने हड़प लिए लाखों रूपए, मंगेतर सहित माँ के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में राईको का बास बेरासर निवासी 27 वर्षीय कालूराम पुत्र बाबूलाल भार्गव ने मंगेतर व उसकी माँ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई गंगाशहर निवासी भगवानदास भार्गव की पुत्री के साथ हुई। सगाई के बाद 18 मार्च 2024 से 7 अगस्त 2024 के बीच उसकी मंगेतर व उसकी माँ निरमा ने छल कपट व भयभीत करते हुए उससे 6,11000 रूपए व मोबाईल फोन हड़प लिया और आयुषी की सगाई दूसरी जगह कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है। बता देवें इस मामले में परस्पर मामला दर्ज हुआ है।
घर में घुसकर गहने व मकान के कागजात चोरी करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में ही आदर्श विद्या मंदिर के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय निरमा देवी पत्नी भगवानदास भार्गव ने कैलाश भार्गव पुत्र बाबूलाल भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके ननदोई ने उसे बताया कि उसके मकान का पट्टा कैलाश भार्गव के पास है। जिसकी फोन रिकॉर्डिग भी ननदोई ने उसे भेजी। तो परिवादिया ने अपना घर संभाला तो पता चला की उसकी व उसकी माता की सोने की ठुस्सी, कानों के पत्ते, रखड़ी, माता गुलाब देवी के घर के कागजात, चैक बुक, निरमा देवी नाम का पट्टा, 50 हजार रूपए नगदी गायब है। आरोपी कैलाश ने 14 अक्टूबर 2024 को उसके घर में घुसकर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है।
सीए के साथ मारपीट कर चोरी की पेनड्राइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में बागड़ी मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय नवीन कुमार चांडक पुत्र नवरतन चांडक ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने आनंदप्रकाश प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत, शिव प्रजापत व विवेक अग्रवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सीए का कार्य करता है और आरोपियों के परिवार का जीएसटी, टैक्स, ऑडिट, रिटर्न, वित्तीय एवं बैंकिंग कार्य गत कई वर्षों से देख रहा है। आरोपियों में परिवादी के रूपए बकाया है। रूपए मांगने पर आरोपियों ने रूपए देने से मना कर दिया। आरोपी मंगलवार को शाम 4.30 बजे परिवादी के चौपड़ा कटला में स्थित ऑफिस आए व उसके साथ मारपीट करते हुए जरूरी पेनड्राईव ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई जिलेसिंह को दी गई है।
मीटर उतारने का विरोध कर नियमानुसार कार्रवाई में व्यवधान पैदा किया, पार्षद प्रतिनिधि सहित कई जनों पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में पुरानी शिवबाड़ी रोड निवासी 32 वर्षीय प्रवीण विश्नोई पुत्र बुधराम बिश्नोई ने एक पार्षद प्रतिनिधि सहित अनेक जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे विभागीय दल मुस्तफा मस्जिद के पास उपभोक्ता अहमद बक्श व युनिस अली के घर से मीटर उतारने लगी। इस पर दोनों उपभोक्ता नियमानुसार किए जा रहें कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करते हुए मीटर उतारने का विरोध करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी ने मीटर उतारने का विरोध करते हुए मीटर वापस लगाने का दबाव बनाया। मौके पर 25-30 जने एकत्र हो गए व स्टाफ को घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी है।
मारपीट कर छीन लिए 18 हजार, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में एसके बाल निकेतन स्कूल के पास 23 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने अमन मुस्लिम सहित दो अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार दोपहर 2.20 बजे पुलिस लाईन चौराहे के पास उसके साथ मारपीट की व उसकी जेब से 18 हजार रूपए छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरपीएस सुखदेव सिंह को दी है।

रास्ता रोक कर पीटा और चाकू दिखाकर धमकाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में पीबीएम अस्पताल के सामने रहने वाले शैलेन्द्र पुत्र संजय राजपुरोहित ने मंजू कॉलोनी के संदीप व एक अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार सेंट्रल एकेडमी स्कूल के आगे चौराहे पर रात 10.40 बजे दोनों आरोपियों ने मारपीट की और चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार को दी है।
घर के सामने उड़ाए सिगरेट के गुलछरे, चार नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में भादाणियों की तलाई निवासी 23 वर्षीय रेखा भार्गव पुत्री संपत्तलाल भार्गव ने पीयूष भार्गव, भरत भार्गव, नीरज, विशाल व 4-5 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसके घर के सामने चौक में पटाखे फैंकने की बात को लेकर झगड़ा व मारपीट की। परिवादिया के घर पास खड़े होकर सिगरेट के गुलछरे सामने उड़ाने लग गए व उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है।
मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर दी गालियां, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में डूडीवाली निवासी संतुराम पुत्र चैनाराम सांसी ने चुन्नीलाल पुत्र गंगाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेहराणा फांटा से मेहराणा रोड पर 15 अक्टूबर 2024 को रात करीब 8 बजे आरोपी ने जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल से परिवादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जातिसूचक गालियां दी व फोन पर भी गालियां देते हुए इस रास्ते नहीं जाने देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र कुमार पूनियां को दी है।
चोरों ने रोही में स्थित दो खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, दरवाजा तक किया चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में अर्जुनसर निवासी 56 वर्षीय सहीराम पुत्र हुनताराम ब्राह्मण ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि अर्जुनसर पल्लू मेगा हाईवे के किनारे रोही अर्जुनसर में स्थित उसके खेत पर 17 सितंबर 2024 की रात करीब 1 बजे चोरी हो गई। चोरों ने खेत का लोहे का गेट, ऊंटगाड़े वाली पानी की टंकी, 1 स्टूल लोहे का, 2 इंच फव्वारा 8 नग, 1 ढोलकी स्प्रे वाली, 1 बड़ा सिल्वर का बठल, 4 लोहे की एंगल, डेढ़ गठा लोहे का जाल, 1 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 सिल्वर बाल्टी गायब थे। रात को अज्ञात चोर खेत में घुसे व सामान चोरी कर ले गए। चोर मिठड़िया निवासी भादरराम पुत्र देवीलाल के खेत घुसे, भादरराम व उसका परिवार लालेरा जागरण में गया था। चोर खेत में ट्रांसफार्मर के पास स्थित छपरे में रखे 35 फव्वारा, 1 नग यूरिया व दवाई मिलाकर छिड़काव करने वाली बशीन, 20 पाईप,1 टंकी पानी वाली 500 लीटर, ट्रेक्टर का बिड़ कम्प्लीट व 1 सेट सियारा तोता चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरजा राम को दी है।

एकराय होकर पीटा युवक को, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में साजनवासी निवासी 35 वर्षीय ओमनाथ पुत्र मोहननाथ सिद्ध ने इसी गांव के रामदेवनाथ पुत्र हरजीनाथ, परमेश्वरनाथ पुत्र मांगीनाथ सिद्ध के खिलाफ एकराय होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल जयकिशन करेंगे।
गाड़ी रूकवा कर भगाया युवक को, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में खेतेश्वर बस्ती, गंगाशहर निवासी 19 वर्षीय गणपति पुत्री जगदीशप्रसाद राजपुरोहित ने महावीर विश्नोई व विकास विश्नोई के खिलाफ आरोप लगाए है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी व उसके अन्य साथियों की गाड़ी रूकवाकर गाड़ी से राजेन्द्र को उतरवाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को दी है।
कैंपर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हंदा थाने में हाडला भाटियान निवासी 29 वर्षीय महावीरसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत ने एक कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 5.47 बजे पर एनएच 11 नाखड़ा टोल के पास मोटरसाईकिल पर उसका भाई पूनमसिंह व प्रकाश पुत्र वीरबहादूर सिंह नेपाल साइड में खड़े थे। तभी कैंपर गाड़ी चालक ने उसके भाई व प्रकाश के टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए व दोनों का पीबीएम में ईलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी है।
शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, माँ ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में वार्ड 2 निवासी गीता देवी पत्नी लिखमाराम नायक ने गांव पिथरासर, नोखा निवासी कालू पत्नी राजूराम पुत्री शिव नायक, गीता देवी पत्नी शिव नायक, शिव नायक, संजना पुत्री शिव नायक, मुल्तानराम पुत्र शिव नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को शराब का अधिक सेवन करवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत को दी है।