






पिकअप व बाइक सवार से साइड को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस ने तीन को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात गौरव पथ पर आपस में झगड़ने व मारपीट करने के आरोप में ड्यूटी ऑफिसर संदीप कुमार ने तीन जनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। संदीप कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन चार जने एक पिकअप सवार दीनदयाल से साइड की बात को लेकर उलझ गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रदीप, विशाल और विजेंद्र को शांतिभंग में पकड़ लिया।
अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को बादनूं से लालमदेसर छोटा जाने वाली सड़क पर एक युवक मिला। असकी तलाशी तो उसके पास 985 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी प्रह्लाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सरेआम शराब पीने पर क्षेत्र का एक युवक बीकानेर में गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में 9 जनों को गिरफ्तार किया। इनमें एक देराजसर निवासी 26 साल के सुनिल सोनी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया और सभी 9 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
एक वारंटी को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई राजकुमार ने केसरदेसर जाटान निवासी 23 वर्षीय फुलाराम पुत्र पूनमचंद सांसी कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर हवालात मे बंद किया। पुलिस द्वारा सभी घटनाओं के मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



