August 29, 2026
WhatsApp Image 2025-04-20 at 10.46.59

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाना पुलिस ने क्षेत्र के युवक को अवैध देशी शराब के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जगदीश कुमार ने नेशनल हाइवे पर नौरंगदेसर के निकट स्थित एक होटल के पास से 28 वर्षीय राजूराम जाट निवासी लिखमीसर उत्तरादा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 47 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त कर मामला दर्ज कर लिया व जांच हैड कांस्टेबल मुलाराम को सौंप दी है।

जमीन के लिए मरने मारने पर उतारू हुए दो भाई, पुलिस ने पहुंचाया थाने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लालासर में शनिवार को दो भाई जमीन बंटवारे को लेकर विवाद में झगड़ा करने लगे। बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई की दोनों मरने मारने पर उतारू हो गए। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजकुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों से समझाईश करने का प्रयास किया। परंतु दोनों नहीं माने तो पुलिस ने 68 वर्षीय छैलूराम व 52 वर्षीय बृजेश कुमार यादव पुत्र सूरजभान यादव को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।